ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर

नीतीश के फिर पाला बदलने पर आया तेजस्वी का जवाब, मांझी के सामने ही कर दिया क्लियर

नीतीश के फिर पाला बदलने पर आया तेजस्वी का जवाब, मांझी के सामने ही कर दिया क्लियर

25-Oct-2022 10:08 AM

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने पर जो बयान दिया था. उसका अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जवाब दे दिया है। दरअसल, तेजस्वी यादव और जीतन राम मांझी एक साथ जहानाबाद पहुंचे थे। मांझी के सामने ही पत्रकारों ने तेजस्वी से इस बयान पर सवाल पूछ लिया। डिप्टी सीएम ने भी इसपर तुरंत जवाब दे दिया। 




डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन पूरा मजबूत है। जीतन राम मांझी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांझी हमारे अभिभावक हैं। हमारे सारे फैसले साथ मिलकर ही लिए जाते हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमनें बीजेपी को बिहार से खदेड़ा है। जब-जब बीजेपी हारती है तो हिन्दू मुसलमान करती है। 




आपको बता दें, जीतन राम मांझी के एक बयान पर सियासत तेज़ हो गई थी। उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश राजहित में अगर फिर पाला बदलते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा। वे जो भी करते हैं जनता की भलाई के लिए करते हैं।