Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
13-Oct-2023 02:04 PM
By First Bihar
PATNA : देश को ठगने का काम किसी ने किया है तो वह पिछले 10 सालों से केंद्र में बैठी भाजपा नरेंद्र मोदी की सरकार है। भाजपा वाला अच्छा है जितना भी इधर-उधर खबर चलवा ले कि नीतीश कुमार भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं तो वह अच्छी तरह समझ ले नीतीश कुमार अब भाजपा के तरफ हुल्की तक नहीं मारने जा रहे हैं। यह बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कही है।
दरअसल, बिहार की राजनीति में इन दिनों इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार वापस से भाजपा के साथ गठबंधन करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। अब इन बातों को सिरे से खारिज करते हुए जेडीयू राष्ट्रीय ने कहा कि- जिसको जो सोचना है सोचने दीजिए।लेकिन, एक बात स्पष्ट है और साफ है कि नीतीश कुमार अब भाजपा के तरफ हुल्की तक करने नहीं जा रहे हैं।
वहीं, पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बिहार दौरे को लेकर ललन सिंह ने कहा कि -भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिहार आए थे बड़ा लंबा चौड़ा भाषण दिया बड़ा कड़ा भाषण दिया। जबकि उनको ज्ञान भी नहीं है। वह पटना आए थे तो दिल्ली से कुछ खबर और सच्चाई ना लेकर आते कुछ पढ़ कर आते।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी को खत्म कर देंगे और नीतीश कुमार को अब भारतीय जनता पार्टी के कंधा पर नहीं चढ़ने देंगे। तो उन्हें कहना है कि - साहब जेपी नड्डा जी जब नीतीश कुमार जी एनडीए में थे 2005 में अक्टूबर और नवंबर में जब सरकार बनी तो उसे समय जदयू की संख्या थी 88 और भाजपा थी महज 55। उसके बाद 2010 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड 115 सीट जीती थी आप मात्र 51 सीट जीते थे।
उधर, 2017 में जब वापस नीतीश कुमार एनडीए के साथ गए तो तो आप अपनी संख्या देख लीजिए और हमारी संख्या देख लीजिए खुद पता चल जाएगा कि कौन किस कंधा पर चढ़ा था। नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी को अपने कंधे पर चढ़कर उसकी पहचान बनाई है। नड्डा साहब मुंगेरीलाल का हसीन सपना देखते रहिए। क्षेत्रीय पार्टी को पूरी तरह से खत्म कर देने की आपकी क्षमता नहीं है।