ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?

Home / news / नीतीश के NDA में वापसी पर चिराग पासवान ने दिए बड़े संकेत, क्या...

नीतीश के NDA में वापसी पर चिराग पासवान ने दिए बड़े संकेत, क्या बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण

19-Jan-2024 09:03 AM

By First Bihar

DELHI : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासी सरगर्मी में एक बार फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कुछ दिनों से इस बात की चर्चा काफी तेज है कि क्या सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारेंगे? क्या नीतीश कुमार वापस से एनडीए में शामिल होंगे? ऐसे में अब इन तमाम मुद्दों को लेकर पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले लोजपा नेता चिराग पासवान ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बता दिया है कि क्या नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी होगी और इस चर्चा के पीछे की वजह क्या है?


दरअसल, लालू यादव का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ नीतीश कुमार के जाने की अटकलों पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि - अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते कि नीतीश कुमार एनडीए में शामिल होंगे या नहीं। इस पर कोई भी बात करेंगे जब ऐसा हो जाएगा। चिराग पासवान यह बात अपने दिल्ली स्थित आवास पर जीतनराम मंझी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ मीटिंग के बाद कही है। 


जानकारी हो कि,जीतनराम मांझी आज भी यह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को बीजेपी एनडीए में लाती है तो कोई दिक्कत नहीं होगी हम के संस्थापक और एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार को बीजेपी एनडीए में लेती है। तो हमें कोई ऑब्जेशन नहीं होगा। क्योंकि बीजेपी बड़ी पार्टी है। वैसे भी लालू यादव तो नीतीश जी को पलटूराम का टाइटल दे चुके हैं। जब एक बार पलट कर अपना चरित्र समाज को दिखा चुके हैं तो दूसरी बार, तीसरी बार और चौथी बार पलटने में क्या दिक्कत है।


उधर, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के दलों और नेताओं पर सनातन धर्म का विरोधी होने का आऱोप लगाया। उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर भी सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया  और कहा कि लालू प्रसाद का अयोध्या नहीं जाने की बात कहना इसी सोच का परिणाम है कि वे सनातन को लेकर क्या सोचते हैं। दरअसल  इंडिया गठबंधन के तमाम लोग इसी विचारधारा वाले नेता हैं।