ब्रेकिंग न्यूज़

Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर

Home / news / नीतीश के NDA में आना तय ! मोदी कैबिनेट के मंत्री बोले ......

नीतीश के NDA में आना तय ! मोदी कैबिनेट के मंत्री बोले ... सब प्रभु राम की इच्छा से होता है

27-Jan-2024 07:52 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में महागठबंधन का टूटना लगभग तय हो चुका है। 26 जनवरी को तेजस्वी यादव ने राजभवन के कार्यक्रम से दूरी बनाई। सीएम नीतीश ने लालू यादव का फोन नहीं उठाया। इसके बाद लालू के ख़ास नेता ने भी नीतीश के साथ रहने की आस छोड़ दी और कह दी किया कि - हमारी पार्टी काम करने में भरोसा रखती है चाहे वो सरकार में रहे या नहीं रहे। इसी कड़ी में अब मोदी कैबिनेट के मंत्री ने भी साफ़ कर दिया है कि नीतीश कुमार का भाजपा गठबंधन में स्वागत है। 


दरअसल, बिहार की सियासी हलचल पर बीजेपी के सीनियर नेता और मोदी कैबिनेट के मिनिस्टर अश्विनी चौबे ने कहा कि हमारे चाहने, न चाहने से क्या मतलब है। एनडीए का अपना महत्व है। पार्टी जो चाहेगी वो हम करेंगे। जो हमारे नेता चाहेंगे वही होगा। जो होगा अच्छा ही होगा। सब अच्छा है, सब अच्छा होगा। पार्टी का नेतृत्व जो कहेगा वही करना है।  सब कुछ भगवान और प्रभु राम की इच्छा से होता है। 


वहीं, बिहार के नवादा  के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी की विधायक अरुणा देवी पटना रवाना हुईं।  उन्होंने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए बताया कि बिहार के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विपक्ष के नेता विजय कुमार सिंह के द्वारा फोन करके पटना बुलाया गया। कल पटना में बैठक में उपस्थित रहने की बात कही गई है। बीजेपी विधायक अरुणा देवी ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बात बातचीत की है और जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल का दिन एक बड़ा दिन होगा। 


उधर, बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर आरजेडी विधायक रितलाल यादव ने कहा, "हमारे लालू प्रसाद यादव को ना तो आज तक किसी ने धोखा दिया है और ना ही दे सकता है। सरकार से हमें क्या लेना-देना है। हम सरकार के साथ रहेंगे तो भी काम करेंगे, नहीं रहेंगे तो भी काम करेंगे।"आरजेडी लालू यादव अब सीएम नीतीश कुमार को महागठबंधन में रखने की उम्मीद खो चुके हैं।  सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव ने सीपीआई के एक विधायक को कहा कि अब नीतीश कुमार साथ नहीं रहेंगे।