खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Aug-2023 09:30 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार के सहकारिता मंत्री ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मंत्री ने कहा है कि - भाजपा के नेता को कटोरा लेकर भीख मांगना चाहिए ताकि उन्हें कुछ सिक्का मिल जाएं। हालांकि बिहार सरकार के मंत्री ने यह बातें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के तरफ से नीतीश कुमार को एनडीए में वापस आने की सलाह देने पड़ कही है।
दरअसल, बिहार दौरे पर आए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले के बयान को लेकर राज्य समेत देश की सियासत गरमा गई है। रामदास अठावले ने यह कहा है कि- नीतीश कुमार INDIA नाम रखने पर खुश नहीं हैं। यह नाम राहुल गांधी का दिया हुआ है। ऐसे में हमारा निवेदन है कि- दोबारा मुंबई की मीटिंग में नीतीश कुमार को नहीं जाना चाहिए। नीतीश कुमार को फिर से वापस एनडीए में आ जाना चाहिए। अब इसी बात को लेकर बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा है और भाजपा नेता को भीख मांगने की सलाह दे डाली है।
सुरेंद्र यादव ने कहा कि- बीजेपी गठबंधन के एक नेता बिहार आए थे जो नीतीश कुमार को वापस एनडीए में बुला रहे थे। इससे अच्छा होता कि अगर विष्णुपद मंदिर में कटोरा लेकर भीख मांगते तो कुछ सिक्का मिल जाता। वहीं, कटिहार की घटना को सुरेंद्र यादव ने कहा कि- यह बीजेपी की साजिश है, अगर प्रशासन दोषी है तो बीजेपी इसका खुलासा करे क्योंकि दो से तीन दिन में बहुत बड़ा खुलासा होने वाला है। जल्द ही इनके मुंह पर कालिख लगने वाला है।
इसके आगे उन्होंने कहा है कि - हमने बहुत बड़ी टीम बनाई थी कटिहार जाने के लिए, गाडी में तेल भी भरा गया था। अचानक क्यों रुक गई क्योंकि एक्सीडेंट होने वाला था इसलिए ब्रेक लग गया। कटिहार में बीजेपी वालों ने एक बड़ी साजिश रची थी। हम खुद कटिहार के प्रभारी मंत्री हैं। वहां के प्रशासनिक अधिकारी अच्छे हैं वो लोग इस तरह का काम नहीं कर सकते हैं।
इधर, मणिपुर हिंसा को लेकर बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि- पीएम नरेंद्र मोदी या अमित शाह इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं? मुहर्रम में अमन-चैन के साथ सब कुछ हुआ जिसका दुःख बीजेपी को है कि कहीं कोई घटना-दुर्घटना नहीं हुई। नीतीश कुमार ने बीजेपी को थूक दिया और उसी गठबंधन के एक नेता कहते हैं वापस आ जाओ। यह बिहार है जहां से राजनीति तय होती है और इस बार लोकसभा चुनाव में दिशा-दशा तय कर देगी। हम लोग इंडिया गठबंधन के कद्दावर लोग हैं। आर-पार की लड़ाई में हिलने-डुलने और हटने वाले नहीं हैं। हमलोग हमेश लड़ने के लिए तैयार हैं।