ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नीतीश के मंत्री ने बताया क्यों हुई NDA में टूट, बीजेपी के इन नेताओं को बताया जिम्मेवार

नीतीश के मंत्री ने बताया क्यों हुई NDA में टूट, बीजेपी के इन नेताओं को बताया जिम्मेवार

22-Dec-2022 01:42 PM

PATNA: बीजेपी ने पोस्टर के जरिए बिहार में वर्तमान सत्तारूढ़ महागठबंधन पर जोरदार तंज किया गया है। इस पोस्टर के जरिए बीजेपी ने एनडीए और महागठबंधन की सरकार के बीच तुलना की है। बीजेपी के पोस्टर को लेकर बिहार सरकार के मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के लोगों के बयानबाजी के कारण जेडीयू एनडीए से अलग हो गई। संजय जायसवाल और विजय सिन्हा के कारण ही एनडीए में टूट हुई है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें भी बताना चाहिए कि जब वे सरकार में थे तब क्या उपलब्धि हासिल की।   


ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा है कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और विजय कुमार सिन्हा के कारण एनडीए में टूट हुई। नीतीश कुमार के नेतृत्व में विजय सिन्हा मंत्री थे लेकिन आज चिल्ला रहे हैं। विजय सिन्हा को आज नीतीश सरकार की खामियां गिना रहे हैं वे पहले अपना परफॉर्मेस बताएं कि मंत्री रहते हुए उन्होंने बिहार के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि विजय कुमार सिन्हा लंबे समय तक नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रहे, वे अपने विभाग की उपलब्धि को बताएं। विपक्ष में रहते हैं तो भटर भटर बोलते रहते हैं और पक्ष में रहते हैं तो काम नहीं करते हैं। 


इस दौरान उन्होंने बेगूसराय में पुल टूटने की घटना को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिया। पुल टूटने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बीजेपी के विधायक ही पथ निर्माण मंत्री थे। पुल के निर्माण में क्यों गलत सामान लगाया गया, यह किसकी उपलब्धि है। जब पुल का निर्माण हो रहा था तो उस वक्त विभागीय मंत्री क्या कर रहे थे। चार महीना पहले तक सब ठीक था और चार महीना के भीतर ही बिहार गड़बड़ हो गया है। चार महीने में जेडीयू खराब हो गई और बीजेपी की उपलब्धि आसमान छू रही है। झूठ बोलने से पहले बीजेपी के नेताओं को अपने बारे में भी सोंचना चाहिए कि सरकार में रहते हुए उन्होंने बिहार के लिए क्या किया।


दरअसल, राजधानी पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर के जरिए बिहार में वर्तमान सत्तारूढ़ महागठबंधन पर तंज किया गया है। इस पोस्टर में भाजपा शासन और महागठबंधन शासन की तुलना की गई है। भाजपा के मुख्य प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे बड़े पोस्टर में अपने लिए भाजपा ने लिखा है 'जो कहा, सो किया'। वहीं महागठबंधन के लिए लिखा गया है कि 'सिर्फ ठगा'। इस पोस्टर में भाजपा और महागठबंधन के बीच में लिखा गया है 'फर्क साफ है'। पोस्टर में नीचे लिखा गया है कि, भाजपा सरकार का काम बेमिसाल, महागठबंधन सरकार में केवल फर्जी दावे।