अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Dec-2022 01:35 PM
PATNA: बिहार में पहले चरण के निकाय चुनाव ने कई नेताओं को सच का सामना करा दिया है। एक तरफ जहां मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी भी निकाय चुनाव हार गई हैं, जबकि मंत्री के भाई लक्ष्मण राम के बेटे अनिल कुमार की पत्नी राजनंदनी मुख्य पार्षद की सीट पर पीछे चल रही हैं।
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी छपरा के दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 से वार्ड पार्षद के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रही थीं। मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी को मुनेश्वर पासवान ने 139 वोट से हरा कदिया है। कलावती देवी को जहां 238 वोट मिले थे, वहीं मुनेश्वर पासवान 377 वोट पाकर 139 वोट से चुनाव जीत गए। वहीं मंत्री के भतीजे अनिल कुमार की पत्नी राजनंदनी मुख्य पार्षद की सीट पर पीछे चल रही हैं।
उधर, मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद निकाय चुनाव में हार गई हैं। रमा निषाद हाजीपुर नगर परिषद से चुनाव मैदान में उतरी थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वार्ड नंबर 1 से जोशना कुमारी ने उन्हें 53 वोट से हरा दिया है। बहरहाल, पहले चरण के चुनावी नतीजों ने अबतक राजनीत के दो बड़े धूरंधरों को धूल चटा दिया है।