ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / नीतीश के मानव श्रृंखला ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि बदलवा दिया, JDU के...

नीतीश के मानव श्रृंखला ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि बदलवा दिया, JDU के मुख्य प्रवक्ता को लगा झटका

28-Nov-2019 06:57 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानव श्रृंखला के प्रोग्राम ने उनकी ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह को झटका दे दिया. संजय सिंह 19 जनवरी को पटना में पूरे बिहार के राजपूतों को जुटाने में लगे थे. लेकिन नीतीश ने उसी दिन पूरे राज्य में मानव श्रृंखला बनाने का एलान कर दिया. परेशान संजय सिंह को अपने कार्यक्रम का दिन बदलना पड़ा.


मानव श्रृंखला ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि बदलवा दिया
दरअसल चार महीने पहले ही जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह समेत पार्टी के कुछ और नेताओं ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर पटना में पूरे बिहार से राजपूतों का जुटाने का फैसला लिया था. चुनावी साल में नीतीश कुमार इसी जयंती के सहारे अपने अभियान की शुरूआत करने वाले थे. जदयू के नेता 19 जनवरी को महाराणा प्रताप स्वाभिमान दिवस में शामिल होने का न्योता पूरे बिहार के राजपूतों को बांट आये. लेकिन ऐन वक्त में नीतीश ने उन्हें झटका दे दिया. 


दरअसल नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली, शराबबंदी और दहेज प्रथा के खिलाफ पूरे राज्य में मानव श्रृंखला बनाने का एलान किया है. पहले इसकी तारीख 21 जनवरी रखी गयी थी. 21 जनवरी मंगलवार का दिन था. लेकिन सरकार को लगा कि मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाने से परेशानी होगी. लिहाजा उसे दो दिन पहले रविवार को यानि 19 जनवरी को करने का फैसला लिया गया. नीतीश के मानव श्रृंखला ने सबसे बड़ा झटका उनकी पार्टी के नेताओं को ही दे दिया जो 19 जनवरी को महाराणा प्रताप पुण्यतिथि मनाने की तैयारियों में लगे थे.


अब 20 जनवरी को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि
सरकार के फैसले के बाद आज महाराणा प्रताप पुण्यतिथि समारोह के आयोजको की बैठक हुई. कोई रास्ता नहीं बचा था लिहाजा 19 के बजाय 20 जनवरी को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाने का फैसला लिया गया. कार्यक्रम के आयोजकों में जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह के अलावा पूर्व मंत्री लेसी सिंह, विधायक अशोक सिंह समेत जदयू के कई राजपूत नेता शामिल हैं.