छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद
31-Aug-2021 09:17 PM
PATNA: दो दिन पहले नीतीश कुमार की मौजूदगी में जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। वह भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव ये था कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं। लेकिन आज नीतीश कुमार ने ही इस सवाल पर हाथ जोड़ लिया। नीतीश बोले-हमको इस मामले में मत लाइये।
नीतीश बोले-पार्टी ने कोई फैसला ही नहीं लिया
जेडीयू के पीएम मैटेरियल नीतीश कुमार ने आज इस बात को ही खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी जेडीयू ने पीएम मैटेरियल को लेकर कोई फैसला लिया है. मीडिया ने आज नीतीश कुमार से पूछा कि पीएम मैटेरियल पर आपके क्या विचार हैं. नीतीश का जवाब देखिये
“अरे इ सब फालतू चीज है. इसकी चर्चा मत करिये. ये सब पार्टी का मीटिंग होता है तो लोगों को जो मन में आता है बोलता रहता है. हम लोगों की पार्टी की जो मीटिंग थी इसी के लिए थी? पार्टी की मीटिंग का दूसरा काम था न जी. लेकिन कोई पार्टी में कुछ बोलता है वो कोई पार्टी का निर्णय नहीं है.”
हाथ जोड़ कर कहा-हमको माफ करिये
नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी की मीटिंग दूसरे काम के लिए बुलायी गयी थी. नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन, उसकी पुष्टि होनी थी. पार्टी के संविधान में हम लोगों ने संशोधन किया उसके बारे में बातचीत हुई. हम लोग अभी जिस मसले पर बात रख रहे हैं यानि जातिगत जनगणना उस पर पार्टी की बैठक में चर्चा हुई. अब किसी ने कुछ बोला उसे आप लोग पार्टी का निर्णय मान रहे हैं तो हमको क्षमा करियेगा. इन बातों में मैं नहीं रहता.
तो क्या नीतीश के मर्जी के बगैर चलती है जेडीयू
नीतीश कुमार अब मीडिया के सामने भले ही ये कह रहे हों कि उनकी पार्टी ने पीएम मैटेरियल पर कोई निर्णय नहीं लिया है लेकिन जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस बकायदा प्रस्ताव पास हुआ था. जेडीयू नेताओं ने पार्टी की बैठक के बारे में जो आधिकारिक तौर पर जानकारी दी थी उसमें भी कहा गया था कि बैठक में प्रस्ताव पारित कर नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया गया।
जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पिछले तीन दिनों में आधा दर्जन बार ये बात दुहरा चुके हैं. उपेंद्र कुशवाहा यहां तक कह चुके हैं कि किसी को बुरा लगे तो लगे लेकिन जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ये प्रस्ताव पारित हुआ है कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं. सवाल ये है कि क्या जेडीयू नीतीश कुमार की मर्जी के बगैर चलती है. क्या पार्टी की बैठक का एजेंडा नीतीश कुमार नहीं बल्कि कोई और तय करता है. फिर नीतीश इतनी मासूमियत से क्यों कह रहे हैं कि हमको क्षमा करिये।