ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

Home / news / नीतीश के लिए सुशील मोदी से भिड़े ललन सिंह, बीजेपी को घेरा

नीतीश के लिए सुशील मोदी से भिड़े ललन सिंह, बीजेपी को घेरा

15-Aug-2022 09:20 AM

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी पर फिर हमला बोला है। उन्होंने मोदी को शुभकामनाएं देते हुए निशाना साधा है। ललन सिंह ने इस बात की फिर से सफाई दी है कि न तो नीतीश कुमार की कभी पीएम बनने की चाह थी और न किसी से मेरी डाह है। दरअसल ये पहली बार नहीं है, जब इस मामले को लेकर ललन सिंह ने सुशील मोदी को घेरा है। 



ललन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के ज़रिये लिखा है, सुशील जी आपके वक्तव्यों का स्तर उच्चतम है। सच्चाई  है की न तो नीतीश जी की कभी पीएम बनने की चाह, न किसी से मेरी डाह। आपका स्तर आपके ग्रह-नक्षत्र को ठीक कर पुनर्स्थापित करा देगा। मेरी शुभकामना आपके साथ।



इससे पहले भी जेडीयू अध्यक्ष ने सुशील मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, सुशील जी, आपका बयान देखकर घोर आश्चर्य हुआ..! जिस व्यक्ति का ग्रह-नक्षत्र खुद खराब हो और नीतीश जी से अच्छे रिश्तो के कारण खुद हाशिए पर ला दिए गए हों वैसे नेता के यहां नीतीश जी को उपराष्ट्रपति बनाने के लिए कोई जाये, यह अपने-आप में हास्यास्पद और सरासर झूठ है। नीतीश जी कभी ना राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे और ना ही उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति पद के! यदि ऐसे ही बयान देने से बीजेपी नेतृत्व को खुश कर के आप पुनर्वासित हो जाते हैं, तो हमलोगों की शुभकामनाएं आपके साथ है...हो जाइए।