पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
08-Feb-2022 02:01 PM
PATNA : स्थानीय निकाय की 24 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद् चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में कांग्रेस ने कवायद शुरू कर दी है. पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ आज दो दिवसीय यात्रा पर बिहार पहुंचे हैं. उन्होंने बिहार एमएलसी चुनाव के उम्मीदवारों के चुनाव को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के साथ आज इस पर मंथन होगी.
वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि जिन 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं वहां के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेंगे. इन पर्यवेक्षकों की लिस्ट पर आज चर्चा होगी. कल तक नाम कर दिए जायेंगे और जिलों में भेज दिए जायेंगे. यह टीम जो रिपोर्ट देगी उसी आधार पर निर्णय होगा कि किस उम्मीदवारों को उतारा जायेगा. यह रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को दिल्ली भेजी जाएगी. इस पर आलाकमान ही फैसला करेंगे.
वहीं बिहार में महागठबंधन टूटने पर उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारा राजद के साथ गठबंधन जारी है. बिहार में भी कई मुद्दों पर हम साथ हैं. यहां गठबंधन चुँव में रहेगा या नहीं इसको लेकर पार्टी के आलाकमान में यह चर्चा चल रही है. अंतिम निर्णय उन्ही का होगा. अभी हमारा फोकस एमएलसी चुनाव को लेकर है. जिसके लिए हम लोग तैयारी कर रहे हैं. बता दें कि बिहार में 24 सीट पर एमएलसी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने अकेले 23 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है, जबकि महागठबंधन में उनकी सहयोगी सीपीआई के हिस्से में एक सीट आई है.
इधर, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग जायज़ है. उन्होंने कहा कि शाहनवाज़ हुसैन उद्योग लगाना चाह रहे हैं तो कौन उन्हें पैसा नहीं दे रहा है. वित्त विभाग तो भाजपा के पास ही है. वो क्यों नहीं दे रहे पैसा. मुख्यमंत्री पर कैसे इतना बड़ा आरोप लगा रहे हैं. और नीतीश कुमार कैसे यह आरोप बर्दाश्त कर रहे हैं. वो तो दबाव में काम नहीं करते. उनको वापस हमारे साथ आ जाना चाहिए. हम लोग हमेशा विशेष राज्य के दर्जे पर उनके साथ हैं.