अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Sep-2020 11:52 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच चल रहे खींचतान पर बीजेपी के बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है लेकिन बीजेपी कोटे से नीतीश कैबिनेट में मंत्री प्रेम कुमार ने नीतीश प्रेम में अब चिराग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को गठबंधन धर्म पर नसीहत दे डाली है.
फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में मंत्री प्रेम कुमार ने चिराग को यह नसीहत दी है. चिराग पासवान को लेकर जब मंत्री प्रेम कुमार से सवाल किया गया तब उन्होंने गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है. मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि चिराग पासवान को यह समझना चाहिए कि एक गठबंधन में रहकर इस तरह की बयानबाजी से नुकसान होगा. प्रेम कुमार ने कहा है कि एनडीए का जो भी फैसला होगा चिराग पासवान को उसे कबूल करना होगा.
यह पूछे जाने पर कि क्या लोक जनशक्ति पार्टी जेडीयू उम्मीदवारों के खिलाफ अपना कैंडिडेट दे सकती है. मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो गठबंधन आगे चल पाना मुश्किल होगा. मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि लोजपा की तरफ से जो बयान सामने आ रहे हैं उससे गलत मैसेज जा रहा है। लोजपा एनडीए का हिस्सा है और उसे एनडीए के खिलाफ बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। प्रेम कुमार ने यह भी कहा कि चिराग पासवान एनडीए में रहते हुए जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतार सकते। अगर वे एनडीए में रहेंगे तो गठबंधन धर्म के अनुकूल हीं उन्हें रहना होगा।