अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Jan-2023 12:44 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ साफ कह दिया है कि कुशवाहा को जहां जाना है चले जाएं। सीएम नीतीश ने उपेंद्र कुशवाहा को नसीहत देते हुए कहा कि जितना जल्दी जाना चाहें..चलें जाएं। जो खुद बीजेपी के संपर्क है, वह दूसरों पर आरोप लगा रहा हैं। नीतीश ने साथ साफ कह दिया है कि कुशवाहा पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, जहां जाना है चले जाएं। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद पूरी संभावना है कि उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही जेडीयू के बाय-बाय बोल देंगे।
नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग कहता है की जेडीयू कमजोर हो रही है तो उनसे कह दीजिए कि खूब खुशी मनाएं और मस्त रहें। उनको पता है कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं हुई है बल्कि पहले से और मजबूत हो गई है। बिहार में 75 लाख लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं, लेकिन जो लोग कुछ बोलते रहता है तो खुशी है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही फालतू के प्रचार करता रहता है, कुछ लगता थोड़े ही है। नीतीश ने कहा कि कुशवाहा ने जो भी दावा किया है वह बिल्कुल फालतू बा है, जरा बताइए कितने लोग बीजेपी के संपर्क में हैं। जो खुद बीजेपी के संपर्क में जाना चाहता है वहीं यह सब बोलते रहता है। किस किस को कितना बढ़ाए, कौन कहां चला गया..जाने दीजिए। नीतीश ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि जितना बोलना है बोलते रहिए और जब जाना है चले जाइए।
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू में हालात ठीक नहीं हैं। कुशवाहा के बयानों को लेकर पार्टी के अंदरखाने उनके खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है। सीए नीतीश कुमार तो इतने नाराज हैं कि उपेंद्र कुशवाहा का नाम तक नहीं सुनना चाहते हैं। मंगलवार को भी जब उपेंद्र कुशवाहा खुद को नीतीश का सबसे बड़ा हिमायती बता रहे थे, नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि उनके बारे में हमसे मत पूछिए और अब नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि कुशवाहा खुद बीजेपी के संपर्क में हैं और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कह दिया कि वे पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और जहां जाना है चले जाएं, उन्हें कोई रोकने तक नहीं जाएगा। अब जब कुशवाहा को लेकर नीतीश की नजर टेढ़ी हो गई है, उपेंद्र कुशवाहा की जेडीयू से विदाई तय मानी जा रही है।