बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
27-Feb-2023 01:30 PM
By First Bihar
PATNA : सोमवार यानी आज से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वही, बजट सत्र की शुरुआत से साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद ने नीतीश कुमार ओर महागठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, बिहार के बजट सत्र पर भी है। बिहारियों के लिए बजट में क्या क्या वादे होंगे उस पर नजर होगी।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, इस बजट सत्र में छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो छात्रों के मुद्दे को लेकर आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार दलितों को भी धोखा दे रहे है। इसलिए मैं हमेशा से ही अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को उस समाज से आने वाले छात्रों के साथ खड़ा हूं। इतना ही नहीं मैं राज्य के सभी छात्रों के साथ खड़ा हूं। पहले छात्र को पूरी राशि मिलती थी अब उन राशियों में बदलाव कर दिए गए हैं। बिहार सरकार लगातार दलितों के साथ धोखा कर रही है। नीतीश कुमार बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं।
वहीं चिराग ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। राज्य के अंदर आए दिन दलित परिवार के सदस्य की हत्या हो रही है। लेकिन, इसके बाबजूद सीएम ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों को उचित अधिकार नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री ने बिहार में बंटवारे की राजनीति की है। जो मुख्यमंत्री बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं, वह पूर्णिया में संविधान बचा रहे थे। इस देश में कभी संविधान की हत्या नहीं हो सकती है। ऐसी बातें मुख्यमंत्री की सोच को दर्शाती है। बिहार और बिहारियों के ज्वलंत विषय पर चर्चा करने की बजाय मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करते हैं।
इसके आलावा चिराग ने कहा कि,बिहार में छात्रवृत्ति छात्रों के खाते में जाने की बदले कहीं और जाती है। छात्रों के द्वारा पैसे को इस्तेमाल नहीं हो पाता है। नीतीश कुमार बिहारियों को बरगलाने और भ्रमित करने के लिए नीतीश विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते हैं। चिराग बोले कि वह छात्रों के हित को लेकर भी बड़े आंदोलन करेंगे। चिराग ने संभावनाएं जताई है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हो सकते हैं। महागठबंधन की रैली का एक ही उद्देश्य था, वो बस पीएम मोदी को नीचा दिखाना चाहते थे।
इसके अलावा उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने भी कई बदलाव किए हैं। फ्रीशिप कार्ड के जरिए छात्र के खाते में सीधे पैसे आएंगे। मौजूदा बिहार सरकार दलित विरोधी है, अनुसूचित जाति जनजाति विरोधी है। नीतीश कुमार दलित विरोधी सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। अनुसूचित जाति जनजाति से आने वाले लोगों को टारगेट किलिंग कर मारा जा रहा है। दलित युवा युवती के साथ निर्मम हत्या, दुष्कर्म के मामले आ रहे है। इस पर एक ओर मुख्यमंत्री खामोश हैं तो वहीं दूसरी ओर 2020 चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एक योजना लेकर आते हैं कि दलित परिवारों के अंदर अगर किसी की हत्या होगी तो एक सदस्य को सरकारी नौकरी और चार लाख का मुआवजा मिलेगा।