मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
27-Jan-2024 07:05 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार की सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार के खास और बड़बोले विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान सामने आया है। वो भी तब जब तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। विधायकों के जोड़ तोड़ की भी चर्चा खूब हो रही है। ऐसे में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अजीत शर्मा को छोड़कर तमाम विधायक जदयू में शामिल हो जाएंगे। भाजपा और जेडीयू मिल जाएगी तब कुछ नहीं बचेगा।
गोपाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस के लोगों के साथ जेडीयू नेताओं को पहले से प्रेमभाव रहा है। अशोक चौधरी के माध्यम से सारे लोग जेडीयू में आ रहे हैं। नीतीश कुमार की सरकार बनेगी इसमें दो मत नहीं है। वही राजद और लालू यादव के बारे में कहा कि विधायकों का बहुमत राजद में पूरा नहीं हो रहा है। भाजपा के साथ जेडीयू के मिलने से यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है। गोपाल मंडल ने आगे कहा कि अड़ियल आदमी तो लालू हईये है। जेडीयू विधायक ने लालू को अड़ियल आदमी बताया।
जेडीयू विधायक ने कहा कि हमलोग का बोलिये काफी है बोलते नहीं करेंगे तब बतबा बनबे नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अजित शर्मा का खटिया खड़ा हो जाएगा। अजित शर्मा को छोड़कर कांग्रेस के सभी विधायक नीतीश कुमार से मिलने जा रहे हैं।