ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / नीतीश के खास विधायक गोपाल मंडल ने फिर दिखायी हनक: मेरे पास हथियार...

नीतीश के खास विधायक गोपाल मंडल ने फिर दिखायी हनक: मेरे पास हथियार की कमी नहीं है, राइफल-गन सब है, जो सामने आयेगा उसे फाड़ देंगे

02-Nov-2023 07:35 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: अस्पातल में पिस्टल लहराने से लेकर जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में खड़े होकर पत्रकारों को गाली देने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने फिर अपनी हनक दिखायी है. नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले विधायक गोपाल मंडल ने आज फिर कहा- मेरे पास हथियार की कमी नहीं है, रिवॉल्वर तो हम खुद से छोड़ दिये है. लेकिन राइफल-गन सब है. जो सामने आयेगा उसे फाड़ देंगे. 


बता दें कि हमेशा विवादों में रहने वाले विधायक गोपाल मंडल का अस्पताल में पिस्टल लहराते वीडियो वायरल हुआ था. उसके बाद वे पटना में जेडीयू दफ्तर में नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे. वहां पत्रकारों ने जब उनसे रिवॉल्वर लहराने पर सवाल पूछा तो वे गाली-गलौज पर उतर आये थे. जेडीयू दफ्तर में उन्होंने पत्रकारों को गालियां दी. इस मामले में पूरे देश में जब नीतीश सरकार की फजीहत हुई तो भागलपुर जिला प्रशासन ने विधायक के रिवॉल्वर के लाइसेंस को निलंबित कर दिया था. 


आज भागलपुर में मीडिया से बात करते हुए विधायक गोपाल मंडल ने मीडिया से खुद कहा कि रिवॉल्वर पर सवाल नहीं पूछियेगा. इसके गोपाल मंडल ने कहा कि रिवॉल्वर तो मैंने जान बूझ कर प्रशासन के पास छोड़ दिया है. मेरे पास हथियार की कमी नहीं है. राइफल है, गन है. सब हथियार है. विधायक ने कहा-मेरा शरीर ही हथियार है, जो सामने आयेगा उसको फाड़ देंगे. 


विधायक ने पत्रकारों को गाली देने पर सफाई दी. जेडीयू के विधायक ने कहा कि गाली से बात करना उनकी आदत है. यही उनकी भाषा है. वे हमेशा ऐसे ही बात करते हैं. जेडीयू विधायक ने कहा कि ऐसे बात करना उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से सीखा है.