ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / ‘नीतीश के करीबी उन्हें कहीं का नहीं छोड़ेंगे’ तीन राज्यों में बीजेपी की...

‘नीतीश के करीबी उन्हें कहीं का नहीं छोड़ेंगे’ तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर बोले आरसीपी

03-Dec-2023 07:20 PM

By First Bihar

PATNA: तीन राज्यों में जीत से उत्साहित बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। पार्टी के नेता इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही साथ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है और कहा है कि नीतीश कुमार के आसपास जितने भी लोग हैं वे उन्हें कहीं का नहीं छोड़ेंगे।


आरसीपी सिंह ने कहा है कि जेडीयू पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ती है और 43 वोट आता है। उनका एक नेता बोल रहा है कि अगर नीतीश बाबू को इज्जत दिया होता तो कांग्रेस की ये हालत नहीं होती। ऐसे में जो 43 वोट जेडीयू को आया वो उनको मिलता। मैंने पहले भी कहा है कि बिहार में स्थिति ये है कि जनता दल यूनाटेड पार्टी की नैया डूब चुकी है। नीतीश जब एनडीए में थे तब उनके साथ हम लोग थे। उस समय नीतीश बाबू का स्वास्थ्य भी अच्छा था और काम भी बढ़िया कर रहे थे लेकिन जब से हम लोग छोड़े हैं और जिस तरह के लोग उनको घेरे हुए हैं उनकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती है और बिहार काम के मामले में भी फिसड्डी हो गया है।


वहीं जीतन राम मांझी के शराबबंदी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि, हम बराबर बोल रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल है और राजस्व का तो नुकसान हो ही रहा है इसके साथ ही जितने गरीब लोग हैं, लाखों की संख्या में उनके ऊपर मुकदमे दर्ज हैं। इसमें फायदा किसको हुआ है? जब अवैध शराब की बिक्री हो रही है तो अवैध शराब के जो कारोबारी हैं उनको ही फायदा हो रहा है। इससे तो राज्य का भी नुकसान हुआ और राजस्व का भी नुकसान हुआ है, इससे किसी का भला नहीं हुआ है।