ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज 5वां दिन, चार दिनों में इतने छात्र निष्कासित; विद्यार्थियों को एग्जाम से वंचित किए जाने पर घमासान Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज 5वां दिन, चार दिनों में इतने छात्र निष्कासित; विद्यार्थियों को एग्जाम से वंचित किए जाने पर घमासान Bihar News: बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में AI कोर्स अनिवार्य, नैसकॉम से हुआ करार; 56 एआई आधारित कोर्स को मंजूरी Bihar News: बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में AI कोर्स अनिवार्य, नैसकॉम से हुआ करार; 56 एआई आधारित कोर्स को मंजूरी Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा

नीतीश के जनता दरबार में पहुंचे आरसीपी, मुख्यमंत्री ने बगल में लगवा दी कुर्सी

नीतीश के जनता दरबार में पहुंचे आरसीपी, मुख्यमंत्री ने बगल में लगवा दी कुर्सी

04-Oct-2021 02:48 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद थे. फरियादियों की शिकायतों को नीतीश कुमार लगातार सुबह से सुन रहे थे. जनता दरबार में जब सुनवाई का आखिरी दौर चल रहा था. तभी अचानक से केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह जनता दरबार में पहुंच गए. नीतीश कुमार ने उन्हें देखा और उसके बाद अपने बगल में आरसीपी सिंह के लिए कुर्सी लगवा दी.


आरसीपी सिंह पास लगी कुर्सी पर बैठे रहे और इस दौरान नीतीश कुमार फरियादियों से बातचीत करते रहे. नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह से कहा कि अब फरियादियों की संख्या बेहद कम बची है और जनता दरबार जल्द ही खत्म हो जाएगा. इसके बाद जनता दरबार खत्म होने तक आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के पास ही बैठे रहे.



आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में क्यों पहुंचे यह तो नहीं मालूम. लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए वह संवाद सचिवालय पहुंचे थे. दोनों नेताओं के बीच 6 जनता दरबार के बाद बातचीत विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई. यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. लेकिन थोड़े अंतराल के बाद आरसीपी और नीतीश कुमार आज साथ-साथ नजर आए.