ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / नीतीश के हो गए लालू के समधी, चंद्रिका राय सभी रिश्ते तोड़ JDU...

नीतीश के हो गए लालू के समधी, चंद्रिका राय सभी रिश्ते तोड़ JDU में चले

19-Aug-2020 04:08 PM

PATNA : लालू यादव के समधी चंद्रिका राय ने आखिरकार आरजेडी सुप्रीमो से हर रिश्ता खत्म कर दिया. 2015 में जब महागठबंधन की सरकार बनी तो चंद्रिका राय को लालू ने नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनवाया था. साल 2017 में जब महागठबंधन टूटा उसके बाद लालू यादव के कुनबे के साथ चंद्रिका राय के परिवार का रिश्ता जुड़ गया लेकिन अब लालू के समधी नीतीश कुमार के साथ जा रहे हैं.


दरअसल चंद्रिका राय के परिवार और लालू कुनबे के बीच दूरियां उस वक्त बढ़नी शुरू हो गई, जब ऐश्वर्या और तेज प्रताप के रिश्तो में खटास आ गई. शुरू-शुरू में मामला ज्यादा नहीं बिगड़ा लेकिन जब ऐश्वर्या ने अपनी तार से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर मारपीट का आरोप लगाया तो बात ज्यादा बिगड़ गई. मामला थाने तक पहुंच गया और चंद्रिका राय ने खुलकर लालू यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. तेज प्रताप और ऐश्वर्या का मामला पटना के फैमिली कोर्ट में चल रहा है लेकिन ऐश्वर्या राय के साथ लालू यादव के घर में जो सलूक हुआ, उससे चंद्रिका भड़के हुए थे. उसी वक्त उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए थे कि अब ना तो लालू यादव से कोई रिश्ता रहेगा और ना ही उनकी पार्टी से रिश्ता रहेगा.


चंद्रिका राय लंबे वक्त से पार्टी की किसी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं. विधान सभा की बैठकों के दौरान भी वह आरजेडी खेमे से दूर ही नजर आए हैं. यह बात बिल्कुल तय मानी जा रही थी कि वह जेडीयू में जाएंगे लेकिन कोरोना संकट होने की वजह से इसमें थोड़ी सी देरी हुई. हालांकि लालू यादव ने चंद्रिका राय को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया. पिछले दिनों तीन विधायक पार्टी से बाहर किए गए लेकिन में चंद्रिका राय को किसी ने हाथ नहीं लगाया. आखिरकार चंद्रिका की सम्मानजनक एंट्री के लिए नीतीश कुमार ने दरवाजे खोल दिए हैं. चंद्रिका राय गुरुवार को जेडीयू में शामिल हो रहे हैं. अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी रणनीति क्या होती है.