RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
21-Mar-2024 09:37 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पैसे का तगादा करके घर लौट रहे एक व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना हरनौत थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 30 A की है जहां अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरनौत बाजार निवास राजेंद्र साव के 50 वर्षीय पुत्र अशोक साव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अशोक साव किराना दुकान के थोक व्यवसायी थे। वो प्रतिदिन दुकानदार से पैसे तगादा करते थे।
वहीं गुरुवार की शाम को बाइक से सकसोहरा की ओर से पैसा तगादा कर वापस हरनौत बाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में बीरमपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 30 A पर अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल को रोक कर डिक्की से रुपया निकालने लगा जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी अशोक साव के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी और कैश लेकर मौके पर से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हरनौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। वहीं मृतक के परिजनों ने शव को हरनौत बाजार रोड पर रखकर हंगामा करने लगे। हरनौत थाना अध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दलबल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।