मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-Jun-2024 04:03 PM
By First Bihar
NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में भी अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी आए दिन यहां आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनमें पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। नालंदा में आए दिन किसी न किसी को गोली मारी जा रही है। ताज़ा मामला दीपनगर थानाक्षेत्र के महानंदपुर गांव का है। जहां भैंस चरा रहे अजय यादव के पुत्र गोरे लाल को बदमाशों ने गोली मार दी।
गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे विम्स अस्पताल रेफर कर दिया है। लेकिन परिजनों ने उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। घायल गोरेलाल के पिता अजय यादव ने बताया कि श्रीराम नगर निवासी मुन्ना महतो से ईंट के पैसे को लेकर उनका विवाद चल रहा है। पूर्व में भी उसके साथ मारपीट की गई थी और महानंदपुर गांव के खंदा में गोरेलाल को गोली मार दी गयी है। गोली सीने के नीचे लगी है और उनके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।