मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-May-2024 09:14 PM
By First Bihar
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम देने में लगे हैं। शनिवार को दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में 4 लोगों को गोली मारी थी जिसका मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि दीपनगर थाना क्षेत्र के ही गोलापुर में पानी देने को लेकर हुए विवाद में केशरी यादव के पुत्र विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर विनोद यादव को सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही दो गोतिया के बीच विवाद चल रहा था। उन दोनों से हमलोगों को कोई मतलब नहीं था। सुबह में एक पक्ष के लोग पानी मांगे तो हमलोगों पानी दे दिए। शाम में अचानक दूसरे पक्ष के लोग आए और विनोद यादव को दो गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।