ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

नीतीश के गढ़ में चिराग की हुंकार, हमारी सरकार बनी तो 50 साल तक कोई हिला नहीं पाएगा

नीतीश के गढ़ में चिराग की हुंकार, हमारी सरकार बनी तो 50 साल तक कोई हिला नहीं पाएगा

22-Sep-2022 01:31 PM

NALANDA: राजगीर में लोजपा (रामविलास) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो गया है जो 24 सितंबर तक चलेगा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ को राजनीतिक हुंकार के लिए चुना है। चिराग पासवान राजगीर से पार्टी की नई राजनीतिक दिशा को तय करेंगे। राजगीर के कन्वेंशन हॉल में भारी तादाद में लोजपा (रामविलास) के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जमुई सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ऐलान कर दिया कि हमलोग कोई साल दो साल की सत्ता की तैयारी नहीं कर रहे है। बिहार फर्स्ट,बिहारी फर्स्ट की सरकार बनेगी तो अगले 50 साल तक इस सरकार को कोई हिला नहीं सकेगा। हमें बिहार की सेवा करनी है। बिहार को जंगलराज से मुक्त करना है। हम आज मेहनत करेंगे तो कल परिणाम जरूर आएगा।


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से चिराग पासवान ने अपनी पार्टी को अभी से ही चुनावी मोड में उतार दिया है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसे लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, कृषि और मीडिया के मुद्दे पर कई जरूरी बातें कार्यकर्ताओं के बीच रखी जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बिहार के चुनावी मैदान में उतरने के लिए पहले पार्टी को मजबूत करने की कवायद की जा रही है। लोजपा (रामविलास) पार्टी का यह प्रशिक्षण शिविर कई मायनों में महत्वपूर्ण है।


अगले तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिवि में बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के विजन डॉक्यूमेंट को पेश किया जाएगा। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसके बारे में बताया जाएगा। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की बात चिराग पासवान ने कही। राजगीर में आयोजित लोजपा (रामविलास) के प्रशिक्षण शिविर में सभी राष्ट्रीय नेता, प्रदेश के सभी पदाधिकारी,सभी जिलों व प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ता और हर स्तर की महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। 


मंच से संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बताया कि आज जो मोबाइल लोग हाथ में लेकर घुम रहे हैं यह देन हमारे नेता रामविलास पासवान जी का है और आज देश में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल पा रहा है यह देन और सोच भी रामविलास पासवान का है। इन बातों को जनता के बीच रखना होगा।


चिराग पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सोच को भी जनता के बीच रखना होगा। राजगीर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में संगठन को लेकर चर्चा की जा रही है। संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बातों को जन जन तक पहुंचाएंगे। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म को और विकसित किया जाएगा। पार्टी के आईटी सेल के ने एक हेल्प डेस्क भी तैयार किया है। इस शिविर में सोशल मीडिया को लेकर भी चर्चा की जाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं को इसके बारे में बताया जाएगा। अगले दिन दिनों तक यह कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यहां से वापस जाए तो सुखद अनुभव के साथ जाए।


चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बहुत जरूरी है। इस पर भी चर्चा होगी। यहां से सीखकर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों को पार्टी के बारे में बताएंगे और संगठन को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी को आगे बढ़ाना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्धेश्य है। चिराग ने कहा कि मैं खुद यहां बैठकर वक्ताओं की बातों को सुनुंगा आप भी गंभीरता से सुने। यहां से मिली जानकारी को जनता के बीच रखे। हमलोग कोई साल दो साल के सत्ता की तैयारी नहीं कर रहे हैं। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सरकार बनी तो अगले 50 साल तक इस सरकार को कोई हिला नहीं पाएगा। हम लोगों को बिहार की सेवा करनी है। बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का संकल्प लेंगे।