सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
02-Jul-2023 08:49 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है और हम लगातार अनुशासन की बात करते हैं लेकिन अब उन्हीं के पार्टी के विधायक अनुशासन तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। विधायक सीधे तौर पर गाली - गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। अब नीतीश कुमार के इस विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, तारापुर थाना क्षेत्र के लौना गांव में लगातार हो रही बारिश से कुछ घरों में वपानी प्रवेश कर गया। यहां एक योजना के तहत गांव में मिट्टी भराई का काम चल रहा है जिसकी वजह से पानी की निकासी बंद हो गया है। वहीं ग्रामीणों की मांग थी कि जिस गली का निर्माण कराया जा रहा है पहले पानी की निकासी की समस्या का समाधान किया जाए। वहीं, मिट्टी भराई के विरोध में लोगों ने कल हवेली खड़गपुर - तारापुर मुख्य मार्ग को लौना गांव के समीप जाम कर दिया।
वहीं, जाम की सूचना मिलने के बाद तारापुर के जेडीयू विधायक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।वहीं इस दौरान विधायक ने आपा खोते हुए विरोध कर रहे लोगों को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में विधायक में अपना आपा खोते हुए बेटी - रोटी तक पहुंच गए। वहीं वीडियो बना रहे लोगों को देखते ही विधायक का पारा और हाई हो गया। जिसके बाद विधायक के कुछ करीबियों ने वीडियो बना रहे लोगों के साथ धक्का - मुक्की और विधायक भी वहीं मौजूद दिख रहे हैं। जिसके बाद विधायक ने जाम को हटवाया। यह पूरा घटनाक्रम विधायक के पैतृक गांव लौना का है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
इधर, इस मामले में विधायक राजीव कुमार सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया हम क्षेत्र से लौट रहे थे और मेरे घर के पास ही ये जाम किए हुए थे। जिसके बाद हम गाड़ी से उतर कर जानकारी लिए और जेसीबी मंगवाकर पानी निकलवाए। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि गाली - गलौज करने की बातें गलत है। हम बस इतना बोले थे जाम करने का क्या जरूरत था।