Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
22-Feb-2020 06:57 PM
PATNA : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात हुई। जेपी नड्डा ने नीतीश कुमार को अपने बेटे की शादी का न्यौता दिया है। इस दौरान दोनों के बीच बिहार की सियासत पर भी चर्चा हुई है।
बिहार के दौरे पर पटना पहुंचे जेपी नड्डा की नीतीश से मुलाकात तय मानी जा रही थी। माना ये जा रहा है बेटे की शादी के निमंत्रण के बहाने नीतीश से मुलाकात को पहुंचे नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत की है। हालांकि पार्टी इसे अनौपचारिक मुलाकात बता रही है। मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा के साथ बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल भी पहुंचे।
इसके पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह में बिहार पहुंचे और उन्होनें बीजेपी के पटना कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके अलावा अन्य 10 जिलों में बने पार्टी कार्यालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम नीतीश कुमार की खुले दिल से तारीफ की है। उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की कर रहा है।