ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश के बयान पर BJP बोली.. कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री का अधिकार, संवाद और...

नीतीश के बयान पर BJP बोली.. कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री का अधिकार, संवाद और समन्वय जारी है

15-Dec-2020 01:37 PM

PATNA : कैबिनेट विस्तार में देरी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया उसके बाद एनडीए में बयानबाजी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री के बयान पर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है.

हालांकि बीजेपी यह कह रही है कि एनडीए गठबंधन में शामिल घटक दलों से विचार-विमर्श करने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री कैबिनेट का विस्तार कर देंगे. कैबिनेट विस्तार में देरी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक बयान देते हुए कहा है कि बीजेपी से इस मामले पर कोई बातचीत या चर्चा नहीं हुई है.

 नीतीश कुमार का यह बयान आने के बाद बीजेपी की तरफ से भी प्रक्रिया सामने आई है. फर्स्ट बिहार से बातचीत में बीजेपी प्रवक्ता संजय टाइगर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी संवाद और समन्वय में विश्वास करती है. हमारे तरफ से इसमें कोई कमी नहीं है. यह अलग बात है कि तमाम घटक दलों से कैबिनेट विस्तार को लेकर बातचीत करने के बाद ही मुख्यमंत्री कैबिनेट का विस्तार करेंगे.