ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें....

Home / news / नीतीश के बाद अब मांझी भी आउट, उपचुनाव में RJD के लिए नहीं...

नीतीश के बाद अब मांझी भी आउट, उपचुनाव में RJD के लिए नहीं करेंगे प्रचार

30-Oct-2022 03:12 PM

PATNA : बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। इसको लेकर जहां एक तरफ तेजस्वी यादव प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें अपने ही सहयोगी दलों का समर्थन नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेट में चोट का हवाला देते हुए चुनाव प्रचार से दूरी बना ली थी तो वहीं, अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को दूसरा झटका दे दिया है। नीतीश के बाद अब प्रचार से मांझी भी आउट हो गए हैं। 




हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि जीतन राम मांझी आरजेडी के लिए प्रचार करने नहीं जाएंगे। उन्होंने इसके लिए मांझी के स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन दोनों जगह पर महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने जाएंगे। 




आपको बता दें, पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गोपालगंज जाना तय हुआ था लेकिन बाद में खबर आई कि पेट और पैर में चोट होने के कारण सीएम नीतीश महागठबंधन के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने नहीं जाएंगे। हालांकि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोकामा जाकर आरजेडी की उम्मीदवार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए प्रचार किया था। दरअसल, जीतन राम मांझी नीतीश कुमार के साथ ही चुनाव के लिए प्रचार करने जाना चाहते थे। लेकिन नीतीश के किनारा होते ही अब जीतन राम मांझी भी प्रचार से आउट हो गए हैं।