ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी

नीतीश के अफसरों ने बीजेपी के मंत्रियों की हैसियत दिखानी शुरू की, मंत्री जी प्रधान सचिव का इंतजार करते रह गये, चपरासी ने दिया गुलदस्ता

नीतीश के अफसरों ने बीजेपी के मंत्रियों की हैसियत दिखानी शुरू की, मंत्री जी प्रधान सचिव का इंतजार करते रह गये, चपरासी ने दिया गुलदस्ता

10-Feb-2021 04:40 PM

By ASMEET SINHA

PATNA : बिहार में राज किसका है इसकी झलक बीजेपी के मंत्रियों को मिलनी शुरू हो गयी है. बीजेपी के एक नव नियुक्त मंत्री आज जब अपने विभाग में पदभार ग्रहण करने गये तो प्रधान सचिव का इंतजार करते ही रह गये. काफी देर तक प्रधान सचिव का इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आयीं. बेचारे मंत्री जी को चपरासी के हाथों गुलदस्ता लेकर पदभार ग्रहण करना पड़ा. समर्थकों के सामने पानी-पानी हुए मंत्री ने खीज कर कहा कि वे प्रधान सचिव पर कार्रवाई करेंगे.


मंत्री जनक राम के साथ हुआ वाकया
बीजेपी के जिन नये मंत्रियों ने शपथ लिया है उनमें जनक राम भी शामिल हैं. वे गोपालगंज से सांसद रह चुके हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी सीट जेडीयू के कोटे में चली गयी, पार्टी ने क्षतिपूर्ति करने के लिए उन्हें बिहार सरकार में मंत्री बना दिया है. जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है. विभाग को पूर्व सूचना देकर जनक राम बुधवार को अपना पदभार ग्रहण करने गये. उनके साथ समर्थकों की टोली भी थी जो मंत्री जी को पदभार ग्रहण करते देखना चाहते थे.


नहीं पहुंची प्रधान सचिव हरजोत कौर
खान और भूतत्व मंत्री जनक राम मंगलवार को नियत समय पर पदभार ग्रहण करने अपने विभाग पहुंचे. इसकी सूचना उन्होंने विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर को भिजवा दी थी. बिहार में ये सरकारी परंपरा है कि जब मंत्री पदभार ग्रहण करने पहुंचते हैं तो उनका स्वागत करने के लिए प्रधान सचिव मौजूद रहते हैं. लेकिन मंत्री जब दफ्तर में पहुंचे तो प्रधान सचिव का अता पता नहीं था. मंत्री जी को लगा कि प्रधान सचिव कुछ देर में पहुंच जायेगी. लिहाजा वे इंतजार करने लगे. दफ्तर के कुछ लोगों ने प्रधान सचिव को फोन भी मिलाना शुरू किया लेकिन कोई फर्क नहीं पडा.


मंत्री जी पदभार ग्रहण करने आये तो साथ में समर्थकों की टोली थी. उनके सामने मंत्री जी पहले ही दिन बुरी तरह जलील हो रहे थे. नाराज मंत्री ने काफी देर इंतजार करने के बाद इज्जत बचाने का रास्ता ढूंढना शुरू किया. उन्होंने अपने ऑफिस के एक चपरासी को बुलाया और कहा कि चपरासी के हाथों ही गुलदस्ता लेकर वे पदभार ग्रहण करेंगे. चपरासी ने गुलदस्ता दिया और मंत्री जी ने पदभार ग्रहण किया.


मंत्री बोले-कार्रवाई करेंगे
समर्थकों के सामने बेईज्जत हुए मंत्री जी को पता था कि पहले ही दिन उनके बारे में क्या मैसेज गया. लिहाजा मीडिया ने जब पूछा कि प्रधान सचिव ने उनकी ऐसी बेईज्जती क्यों कर दी तो मंत्री हत्थे से उखड़ गये. उन्होंने कहा कि उन्हें विभाग में पहले दिन से ही अफसरशाही देखने को मिल रहा है. वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रधान सचिव से शो कॉज पूछेंगे कि वे क्यों नहीं पहुंची. उसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को लिखेंगे.


हालांकि नीतीश कुमार के राज में आला अफसरों पर क्या कार्रवाई होती रही है ये जगजाहिर रहा है.