ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश के अधिकारी हैं भ्रष्टाचारी! बोले विजय सिन्हा ... CM के यात्रा...

नीतीश के अधिकारी हैं भ्रष्टाचारी! बोले विजय सिन्हा ... CM के यात्रा से नहीं होगा कोई फायदा

20-Jan-2023 11:57 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समाधान यात्रा' आज उनके गृह जिले नालंदा में होने वाली है।  इसको लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गई है। सीएम यहां जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में जीविका दीदियों के तरफ से चलाए जाने वाली पहली नीरा कैफ़े का शुभारंभ करने वाले हैं। लेकिन, सीएम के इस यात्रा को लेकर अब एक बार फिर से बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, राज्य के लोग यह जानते हैं की सीएम ने अपने गृह जिले में विकास की गंगा बहा रखी है, लेकिन हकीकत यह है की इन्होने वहां भी विकास नहीं किया है। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री आज नालंदा के रहुई में अपनी समाधान यात्रा करने वाले हैं।  इसके साथ ही उनका बिहारशरीफ में भी एक कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं, सीएम के इस यात्रा को लेकर विधानसभा के नेता विपक्ष ने कहा कि, नालंदा जिले में सारी योजनाओं में प्राक्कलन राशि और किए गए खर्च में भारी अंतर है। जिनमें लाखों-करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। नालंदा में प्राक्कलन घोटाला हुआ है। अगर मेरी बात गलत है और नीतीश कुमार के अंदर ताकत बची हुई है तो इसकी जांच करवा लें। 


इसके आलावा उन्होंने सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट नल- जल योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, राज्य के 80 % जगहों पर भी भी जल सही से नहीं मिल रहा है।  बिहार में रह रहे लोगों को लगता है कि, सीएम कम से कम अपने जिले में तो विकास की गंगा बहा रहे हैं।  लेकिन, हकीकत है कि यहां भी हो हॉस्पिटल, स्कूल, सड़क अथवा पेयजल सभी के निर्माण में अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। नीतीश सरकार के अधिकारियों में रोम-रोम तक भ्रष्टाचार भरा हुआ है।


इसके आगे विजय सिन्हा ने कहा कि, सीएम अगर हस्तिनापुर के गुलामों के बीच से निकलकर अकेले  किसी गांव में जाकर देखेंगे तो पता चल जाएगा कि इसमें कितना बड़ा घोटाला हुआ है। नालंदा के लोग आपको अच्छी तरह से समझ चुके हैं कि कैसे आप लोगों का उपयोग कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। नालंदा के कई लोग इसके उदाहरण हैं। आरसीपी सिंह और सतीश कुमार के साथ क्या हुआ यह बताने की जरुरत नहीं है। 



नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नालंदा जिले की गिनती ऐसे जिले के रूप में होने लगी है,जहां हर दिन अपराधिक घटनाएं होती है। हत्या-लूट की घटनाएं नालंदा जिले में सामान्य हो चुकी है। दो दिन पहले ही दो युवकों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई है। अगर मुख्यमंत्री आपमें में थोड़ी भी संवेदना बची है तो मारे गए युवकों के परिवार से मिलें, उन्हें न्याय दिलाएं। इसके साथ ही साथ यह बताएं कि उनकी यात्रा  की क्या उपलब्धि रही। साथ ही जनता के सामने यह विश्वास दिलाएं कि वह  अपने गृह जिले को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाएंगे।