‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
01-Sep-2022 02:07 PM
PATNA : तेलंगाना के सीएम केसीआर के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बिहार की राजनीत एक बार फिर तेज हो गई है। नीतीश कुमार और केसीआर के मुलाकात पर बीजेपी ने तंज किया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि केसीआर ने पटना आकर सीएम नीतीश का घोर अपमान किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने केसीआर को अपनी पीएम उम्मीदवारी पर मुहर लगाने के लिए पटना बुलाया था लेकिन केसीआर ने एक बार भी नीतीश कुमार का नाम पीएम कैंडिडेट के तौर पर नहीं लिया, नीतीश कुमार का इससे अधिक अपमान क्या होगा।
सुशील मोदी ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने योजनाबद्ध तरीके से केसीआर को पटना बुलाया था। नीतीश कुमार को उम्मीद थी कि केसीआर प्रधानमंत्री पद की उनकी दावेदारी पर मुहर लगाएंगे लेकिन केसीआर ने नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी से सीधे तौर पर इनकार कर दिया। जिसके बाद नाराज होकर सीएम नीतीश प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर जाने लगे। केसीआर ने कई बार उन्हें बैठाने का प्रयास किया लेकिन नीतीश कुमार बैठने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोई किसी को स्वीकार करने वाले नहीं है। नीतीश कुमार और केसीआर दोनों दिन में सपने देखने वाले लोग हैं। नीतीश कुमार दिन में ही प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। केसीआर अपने राज्य के अंदर अपनी बेटी को चुनाव नहीं जिता पाए, दो-दो बार उपचुनाव में बीजेपी ने उनकी पार्टी को बुरी तरह से हराया। केसीआर और नीतीश पहले अपनी गद्दी बचाएं, 2024 तक न नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रह पाएंगे और ना केसीआर तेलंगाना के सीएम रह सकेंगे। जिन लोगों को ये पता नही कि वे मुख्यमंत्री कबतक रहेंगे वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।