खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Jun-2023 10:13 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कठपुतली हो गये हैं। अब तो मुख्यमंत्री बनने के लायक भी नहीं हैं। नीतीश कुमार को अब आराम की जरूरत है। कल्याण बिगहा में एक बेहतर कुटिया बनाने के लिए हमलोग तैयार हैं। यह बात उन्होंने अरेराज में आयोजित नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान कही।
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार अब कठपुतली मुख्यमंत्री हो गये हैं। 23 जून के बाद आरजेडी और कांग्रेस के मंत्री बनेंगे यह बयान कांग्रेस की तरफ से आई है। कांग्रेस के इस बयान पर सीएम नीतीश चुप्पी साध रखे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि वे कठपुतली बन गये हैं। अब तो वो सीएम बनने के लायक भी नहीं रहे। उनकों अब आराम करना चाहिए।
दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने एक पीसी के दौरान आज कहा है कि कांग्रेस के दो नेता मंत्री बनेंगे। 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक होगी उसके बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। जिसमें आरजेडी और कांग्रेस के नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। अखिलेश सिंह के इसी बयान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा हैं।