बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Oct-2021 03:52 PM
DESK: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का टाइम पूरा हो गया है औऱ बीजेपी बिहार की सत्ता में आने का जो ख्वाब देख रही है वह कभी पूरा नहीं होगा। ये भविष्यवाणी हमारी नहीं है और ना ही किसी विपक्षी पार्टी के नेता ने की है। बिहार की सत्ता में साझीदार वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ये दावा किया है। मुकेश सहनी कह रहे हैं कि 2025 में बिहार का मुख्यमंत्री मल्लाह का बेटा होगा।
उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी
दरअसल मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ताकत झोंक दी है. हालांकि चुनाव अगले साल की शुरूआत में होनी है लेकिन मुकेश सहनी अभी से ही जनसभाएं कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार का निषाद समाज जाग चुका है. उसे थोड़ा औऱ जागरूक होने की जरूरत है. अगर निषाद समाज के लोग जागरूक हो गये तो 2025 में बिहार का मुख्यमंत्री मल्लाह का बेटा होगा।
हम किंगमेकर हैं
मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश की चुनावी सभा में बिहार में अपने ताकत के बारे में बताया. मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में निषाद समाज की सरकार है. वीआईपी पार्टी का उतना ही वैल्यू है जितना बीजेपी का. अगर बीजेपी के बगैर सरकार नहीं चल सकती तो वीआईपी पार्टी के बगैर भी बिहार की सरकार नहीं चल सकती. मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार सरकार का हर अहम फैसला उनसे राय लेकर ही किया जाता है. बिहार का बजट भी उनकी सहमति के बाद ही तैयार किया जाता है. उसमें वे तय करते हैं कि निषाद समाज के लिए कितना पैसा खर्च होगा।
बिहार से बाहर सिर्फ निषाद से दोस्ती
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में उनकी दोस्ती एनडीए से है. वहां वे एनडीए के साथ सरकार चला रहे हैं लेकिन बिहार से बाहर किसी पार्टी से कोई दोस्ती नहीं है. उन्होंने बीजेपी को साफ साफ कह दिया है कि बिहार से बाहर उनकी दोस्ती सिर्फ निषाद समाज के लोगों से है. मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार वे उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत दिखायेंगे औऱ उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली जायेंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...