ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / नीतीश का खेल समझ गए हैं तेजस्वी, बोले.. स्पीकर विजय सिन्हा हमारे संरक्षक,...

नीतीश का खेल समझ गए हैं तेजस्वी, बोले.. स्पीकर विजय सिन्हा हमारे संरक्षक, मुख्यमंत्री ने विधायकों को पिटवाया

26-Mar-2021 01:24 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में विपक्षी विधायकों की हुई पिटाई के मसले पर आज महागठबंधन ने बिहार बंद बुलाया है. बिहार बंद में शामिल विपक्षी दलों ने कई अन्य मुद्दों को भी बंद के एजेंडे में शामिल किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने चाचा के निधन के कारण बंद कराने नहीं उतर पाए लेकिन उन्होंने विधानसभा में विधायकों की पिटाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी नाराजगी बिहार विधानसभा अध्यक्ष से नहीं है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि अध्यक्ष हमारे संरक्षक हैं और विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर पुलिस ने पिटाई नहीं की. बल्कि नीतीश कुमार के कहने पर विपक्ष के विधायकों के साथ मारपीट की गई. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार विधानसभा अध्यक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश ज़रूर कर रही है लेकिन उन्हें अध्यक्ष पर पूरा भरोसा है. 


तेजस्वी ने कहा कि उनके बड़े चाचा के निधन की वजह से वह बिहार बंद में शामिल नहीं हो पाए. तेजस्वी ने बताया कि उनके पिता लालू यादव आज जिस भी मुकाम पर हैं, उसमें उनके चाचा और परिवार के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है. जिंदगी के हर मोड़ पर उनके चाचा ने उनके पिता का सहयोग किया.