ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश का खेल बिगाड़ेंगे मांझी! सरकार से समर्थन वापसी के बाद बोले.. दिल्ली...

नीतीश का खेल बिगाड़ेंगे मांझी! सरकार से समर्थन वापसी के बाद बोले.. दिल्ली में NDA नेताओं से ही नहीं राहुल गांधी से भी मिलेंगे

19-Jun-2023 06:49 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: महागठबंधन की सरकार में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने आखिरकार आज सरकार से समर्थन वापसी का औपचारिक एलान कर दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के बाद पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी अपने बेटे हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को नीतीश सरकार से समर्थन वापसी का पत्र सौंप दिया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मांझी ने बड़ी बात कह दी है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि दिल्ली में वे सिर्फ अमित शाह और एनडीए के नेताओं से ही नहीं मिलेंगे बल्कि राहुल गांधी और मायावती से भी मिलेंगे।


दरअसल, नीतीश कैबिनेट से संतोष सुमन के इस्तीफा देने के बाद सोमवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों से विचार करने के बाद जीतन राम मांझी अपने बेटे संतोष सुमन के साथ राजभवन पहुंचे और महागठबंन सरकार से समर्थन वापसी का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया। करीब आधे घंटे तक राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन से बाहर निकले जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी ने महागठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है और राज्यपाल को समर्थन वापसी का पत्र सौंपकर अपना फर्ज निभाया है।


वहीं दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज शाम वे दिल्ली जा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन भी दिल्ली जा रहे हैं और वहां तीन दिनों तक रहेंगे। तीन दिनों के बीच एनडीए के नेताओं के साथ साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मायावती के साथ साथ विपक्ष के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मांझी ने कहा कि दिल्ली में वे सभी नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे, कोई जरूरी नहीं है कि सिर्फ एनडीए के ही नेताओं से मिलें। मांझी के इस बयान के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या विपक्षी दलों की बैठक से पहले राहुल गांधी से मुलाकात कर मांझी नीतीश का खेल बिगड़ेंगे?