ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश का कामुक कमेंट: सुशील मोदी ने कहा-जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम ने सड़कछाप...

नीतीश का कामुक कमेंट: सुशील मोदी ने कहा-जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम ने सड़कछाप बातें कहीं, जनता से माफी मांगे, देखिये वीडियो

08-Jan-2023 07:32 PM

PATNA:  पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री पर जनसंख्या नियंत्रण के मामले में अश्लील और सड़क छाप बयानबाजी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने जिस तरह से महिलाओं पर अश्लील कमेंट किया है, वह शर्मनाक है.  उन्हें इसके लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए.


सुशील मोदी ने कहा है कि महिलाओं की सभा में नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर बेहद अश्लील बातें की. वे जिस तरह से शारीरिक संबंध बनाने की बात कह रहे थे वह घोऱ आपत्तिजनक था. बिहार के मुख्यमंत्री बात रहे थे कि कैसे पुरूष रोज-रोज शारीरिक संबंध बनाने की मांग करता है. महिलाओं की सभा में मुख्यमंत्री ने ऐसी बातें कहीं जिसे दुहाराया नहीं जा सकता है.


दरअसल सुशील मोदी नीतीश कुमार के जिस बयान का जिक्र कर रहे हैं वह समाधान यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री की बैठक का है. सुशील मोदी ने कहा कि राजद की संगत में जाने के बाद से नीतीश कुमार भाषा की मर्यादा और संवेदनशीलता खोते जा रहे हैं. पहले सीएम ने कहा कि "जो पीयेगा, सो मरेगा", फिर राजनीतिक  विरोधियों से तु-तड़ाक करने लगे और अब पुरुषों के महिलाओं से रोज-रोज शारीरिक संबंध बनाने की बात महिलाओं की सार्वजानिक सभा में कहना अत्यंत अमर्यादित और आपत्तिजनक है.


सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा प्रजनन दर कम करने और जनसंख्या नियंत्रण का समर्थन करती है, लेकिन नीतीश कुमार जिस तरह से  इसके लिए केवल महिलाओं की अशिक्षा और पुरुषों की मनमानी को गाली की तरह बयां कर रहे हैं, वह एक मुख्यमंत्री के लिए अशोभनीय है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रजनन दर पर ऐसे सड़क-छाप बयान की मुख्यमंत्री से अपेक्षा नहीं की जा सकती. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को लैंगिक भेदभाव और कामुकता से भरा बयान अविलंब वापस लेना चाहिए. 


लडकियों का पीछा करते थे नीतीश

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार लोगों को ये बता रहे हैं कि वे अपने कॉलेज के दिनों में लड़कियों का पीछा करते थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री यह बता कर युवाओं को क्या संदेश देना चाहते हैं. क्या वे मैसेज देना चाहते हैं कि बिहार के युवा लडकियों का पीछा करें.