ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

नीतीश का बड़ा एलान : सूडान में फंसें बिहारियों को अपने खर्च पटना लाएगी सरकार

नीतीश का बड़ा एलान : सूडान में फंसें बिहारियों को अपने खर्च पटना लाएगी सरकार

30-Apr-2023 11:41 AM

By First Bihar

PATNA  : सूडान में छिड़े गृहयुद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों को ऑपरेशन कावेरी के तहत वहां से लगातार निकाला जा रहा है। इस बीच बिहार के लोगों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा निर्णय लिया है। नीतीश ने कहा है कि - बिहार सरकार सूडान में फंसे बिहारियों को अपने खर्च पर वापस लाएगी। जिसके बाद से लोगों को काफी राहत मिलेगी। 


दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सूडान से भारत लौटने वाले बिहार के निवासियों को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया है। उन्होंने यह निर्णय लिया है कि, सूडान से वापस आने वाले लोगों को सरकार अपने खर्च पर पटना लाएगी। हालांकि, बिहार सरकार सिर्फ दिल्ली और मुंबई से पटना आने वाले यात्रियों को अपने पैसों पर पटना लाएगी। 


मालूम हो कि, केंद्र सरकार 'ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस ला रही है। सूडान से लौटनेवाले ऐसे भारतीय नागरिक दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर आ रहे हैं। ऐसे में बिहार सरकार ने इन दोनों जगहों से बिहार आने वाले प्रवासियों को यह राहत दी है। इसको लेकर बिहार सरकार के तरफ से राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली द्वारा नई दिल्ली एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है। ऐसे ही हेल्प डेस्क की व्यवस्था मुंबई एयरपोर्ट पर भी की जा रही है। 


आपको बताते चलें कि,  सूडान में छिड़े गृहयुद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों को ऑपरेशन कावेरी के तहत वहां से लगातार निकाला जा रहा है। भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तेग से शनिवार को भारतीयों के 14वें बैच में 288 नागरिकों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय नागरिकों का 14वां बैच सूडान से निकल गया है।