मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
12-Mar-2022 02:33 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बगहा में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जासवाल, बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, बीजेपी विधायक विनय बिहारी और राम सिंह सहित कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने अपने अंदाज में नीतीश कुमार को निशाना साधते हुए कहा कि पद पंक्षी और क्षेत्र पिंजड़ा हो गईल और नीतीश के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गईल...बोलिये सा रा रा रा....बुरा ना मानो होली है...
वैसे तो होली 18 मार्च को है लेकिन अभी से ही होली का रंग चढ़ने लगा है। लोगों पर होली का खुमार भी दिखने लगा है। बगहा में सर्वदलीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल, भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, बीजेपी विधायक विनय बिहारी और राम सिंह सहित कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
फूल मालाओं के साथ नेताओं का स्वागत किया गया। मां जगदम्बे पूजा समिति बॉम्बे बाजार की ओर से होली मिलन सामारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में होली गीतों के साथ ही ठिठौली का दौर चलता रहा। इसी दौरान बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने होली गीतों के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि पद पंक्षी और क्षेत्र पिंजड़ा हो गईल और नीतीश के राज में विधायक लोग हिजड़ा हो गईल...बोलिये सा रा रा रा....बुरा ना मानो होली है...

