ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / BJP का दावा : अबकी तेजस्वी को ठग रहे हैं नीतीश, कांग्रेस बोली.....

BJP का दावा : अबकी तेजस्वी को ठग रहे हैं नीतीश, कांग्रेस बोली.. राहुल ही हमारे नेता

22-Aug-2022 11:48 AM

PATNA : 2024 में नीतीश कुमार के पीएम कैंडिडेट होने के सवाल पर बिहार में सियासत गर्म है। एक तरफ जहां तेजस्वी यादव के बयान ने नीतीश के दिल्ली जाने की चर्चा को हवा दे दी है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी यह दावा कर रही है कि इस बार नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को ठग रहे हैं। उधर पीएम कैंडिडेट के तौर पर नीतीश का नाम आगे आने के बाद कांग्रेस को जवाब नहीं सूझ रहा। तेजस्वी यादव के बयान को खारिज करने का दम कांग्रेस नहीं दिखा पा रही तो वहीं दूसरी तरफ वह राहुल गांधी को अपना नेता बता कर पल्ला झाड़ रही है। 


बिहार के सियासी गलियारे में उठ रही इस चर्चा को बीजेपी ने खारिज किया है कि नीतीश 2024 में पीएम कैंडिडेट बनने के लिए महागठबंधन के साइड गए हैं। बीजेपी के नेता और नीतीश के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी रह चुके जीवेश मिश्रा ने कहा है कि हम नीतीश कुमार को भलीभांति समझते हैं। नीतीश कुमार इस बार तेजस्वी यादव को ठगने जा रहे हैं। तेजस्वी या उनकी पार्टी को अगर यह लगता है कि नीतीश 2024 में दिल्ली चले जाएंगे, तो यह तय मानिए कि आरजेडी को नीतीश कुमार एक बार फिर से तेजस्वी ठग लेंगे। नीतीश कुमार के बारे में बीजेपी भली-भांति जानती है। नीतीश कुमार बिहार की कुर्सी छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। 


उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार की दावेदारी पर कांग्रेस को जवाब नहीं सूझ रहा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा है कि तेजस्वी यादव बड़े नेता हैं, उनके बयान को खारिज नहीं किया जा सकता लेकिन तेजस्वी यादव ने भी साफ तौर पर कहा है कि अगर विपक्ष चाहे तो 2024 में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। विपक्ष के पास इसके लिए 272 से ज्यादा का आंकड़ा भी होना चाहिए। राजेश राठौर ने कहा है कि विपक्ष की सहमति बनने के बाद ही कुछ होगा। यह बात तेजस्वी भी कह रहे हैं लेकिन कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि हमारे नेता राहुल गांधी है और साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जनता राहुल गांधी की तरफ देख रही है।