ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / नीतीश-हेमंत की मुलाकात से गरमाई झारखंड की सियासत, BJP ने सीएम से पूछे...

नीतीश-हेमंत की मुलाकात से गरमाई झारखंड की सियासत, BJP ने सीएम से पूछे ये सवाल

10-May-2023 07:58 PM

By First Bihar

RANCHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को रांची पहुंचे और सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता को लेकर बातचीत हुई। नीतीश और हेमंत सोरेन की मुलाकात के बाद झारखंड का सियासी पारा हाई हो गया है। बीजेपी ने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है और पूछा है कि सत्ता के लिए वे भ्रष्टाचार का और कितना समर्थन करेंगे।


झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन और नीतीश की मुलाकात पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालच ने नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के आगे घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जेपी और लोहिया के अनुयायी कहलाने वालों ने पहले बिहार में चारा घोटाला, रेलवे नौकरी घोटाला में संलिप्त लालू प्रसाद के परिवार से हाथ मिलाया और अब झारखंड में भ्रष्टाचार में डूबे हेमंत सोरेन से हाथ मिलाने पहुंचे हैं।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि झारखंड की जनता जानना चाह रही है कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर उनकी क्या सोंच है, जमीन की मची लूट पर उनके क्या विचार हैं, बेरोजगारों को बार बार ठगे जाने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है, शराब घोटाले के बारे में वे क्या कहना चाहेंगे, आदिवासी, दलित बेटी बहनों के साथ हो रहे दुष्कर्म, हत्या पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है, पिछड़ों के ट्रिपल टेस्ट के बिना हुए पंचायत चुनाव, स्थगित निकाय चुनाव के बारे में उनकी क्या राय है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार झारखंड की नियोजन नीति पर राज्य के युवाओं को छले जाने पर भी अपनी स्पष्ट राय अवश्य दें। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ठगबंधन में बढ़ते सहयोगियों से ज्यादा उम्मीद लगाए नहीं बैठी है। राज्य की जनता को पता है कि ठगबंधन के नेताओं के कितने रंग हैं।