अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Dec-2022 07:57 PM
PATNA: छपरा में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। शनिवार की सुबह तक मौत का आंकड़ा 73 था शाम होते-होते यह बढ़कर 75 हो गया है। इतने लोगों की मौत से बिहार में हड़कंप मचा हुआ है। विपक्षी पार्टियां इसे लेकर नीतीश सरकार को घेरने में लगी है। बीजेपी इस घटना के लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार को दोषी ठहरा उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने भी नीतीश पर हमला बोलते हुए मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिये जाने की मांग की।
बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का झूठ पकड़ा गया है। वे झूठ बोलते हैं बिहार के लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं। बिहार में जहरीली शराब से लोग मरे है उनके साथ भी खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं।
जहरीली शराब से 75 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का नाम सरकार नहीं ले रही है। नीतीश सरकार को पुराने दिनों की याद दिलाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि 2016 में जब गोपालगंज में जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई थी तब बिहार सरकार ने मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रुपया मुआवजे के तौर पर दिया था।
इस दौरान 15 से अधिक मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि दी गयी थी। इसलिए नीतीश कुमार को मुआवजा देना होगा वे पक्षपात नहीं कर सकते। सम्राट चौधरी ने कहा कि मरने वाले तो मर गये लेकिन उनके आश्रितों के साथ न्याय होनी चाहिए। सभी मृतक के आश्रितों को मुआवजा मिलनी चाहिए।