ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नीतीश कैबिनेट विस्तार में BJP ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 5 नए...

नीतीश कैबिनेट विस्तार में BJP ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 5 नए नेताओं में 4 MLC

16-Mar-2024 07:45 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार कैबिनेट विस्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश सरकार की अगुवाइ में बनी नयी एनडीए सरकार का पहला विस्तार शुक्रवार को किया गया।  इसमें कुल 21 नये मंत्रियों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलायी।  राजभवन के राजेंद्र मंडपम में इसको लेकर शपथ ग्रहण समारोह भी रखा गया। लेकिन, इस कैबिनेट विस्तार में सबसे रोचक बात यह है कि, पहली बार भाजपा ने मंत्रिमंडल में 5 नए चेहरे उतारे हैं और उसमें भी 4 विधानसभा नहीं बल्कि विधान परिषद के सदस्य हैं। 


दरअसल, कैबिनेट विस्तार में कल पहली बार पांच नए चेहरे को शामिल किया गया। जिसमें भाजपा के संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र मेहता, केदार गुप्ता, दिलीप कुमार जायसवाल और हरि सहनी के नाम हैं। इन मंत्रियों में चार विधान परिषद के सदस्य हैं। अब सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़ कर मुख्यमंत्री समेत 30 हो गयी है। 


नए मंत्रियों में भाजपा और जदयू के विधायकों को जगह मिली है। इनमें भाजपा के 12 और जदयू के नौ मंत्री हैं। कुल मिलाकर सरकार में जदयू के मंत्रियों की संख्या कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ 12 हो गयी। वहीं भाजपा के मंत्रियों की संख्या 15 हो गयी है। प्रावधान के मुताबिक सरकार में अधिकतम 36 मंत्री बनाये जा सकते हैं। इस हिसाब से छह मंत्री और बनाये जा सकेंगे। कैबिनेट विस्तार में हम पार्टी को कोई अतिरिक्त जगह नहीं मिल पायी है।


उधर, सबसे पहले भाजपा की रेणू देवी ने शपथ ली। भाजपा के नीतीश मिश्र और हरि सहनी ने मैथिली में शपथ ली। 28 जनवरी को राज्य में बनी एनडीए की नयी सरकार में अब तक मुख्यमंत्री समेत कुल नौ मंत्री थे। शनिवार को लोकसभा चुनाव की चुनाव आयोग घोषणा करने वाली है। इसके ठीक एक दिन पूर्व कैबिनेट का विस्तार किया गया।