ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी...

Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी सरकार की मुहर

19-Nov-2024 08:00 AM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इससे पहले बीते 14 नवंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 38 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी थी। सरकार ने राज्यकर्मियों का डीए तीन फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई थी।


इसके साथ ही साथ सरकार ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया के लिए नई नियमावली को स्वीकृति देने के साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े 38 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी थी। पटना के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत शहरी व्यवस्था को लेकर पटना डीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक अलग टीम के गठन को कैबिनेट में मंजूरी दे दी थी।


वहीं बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सल्य कक्षा सहायक के नियमावली को मंजूरी दी थी। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा दिए जाने वाली राशि को घटा दिया गया ता। सीतामढ़ी के पुनौराधाम में पर्यटन विभाग के अंतर्गत 50 पॉइंट 50 एकड़ भूमि की अधिकरण को मंजूरी दी गई थी।


वहीं पटना में अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया था। राजधानी पटना में शहरी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पुलिस उपाधीक्षक के 03 पद, पुलिस निरीक्षक के 03 पद, पुलिस अवर निरीक्षक के 09 पद, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के 18 एवं सिपाही के 120 पदों सहित कुल 153 पदों के सृजन को स्वीकृति सरकार ने दी थी।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। अभी सात लाख और नौकरियां दी जानी है। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।