ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / नीतीश कैबिनेट में रत्नेश सदा की जगह हुई पक्की, 16 जून को राजभवन...

नीतीश कैबिनेट में रत्नेश सदा की जगह हुई पक्की, 16 जून को राजभवन में लेंगे शपथ

14-Jun-2023 12:13 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार 16 जून को होने जा रहा है। इस कैबिनेट विस्तार में रत्नेश सदा को मंत्री बनाया जा रहा है। रत्नेश सदा सुबह 10 : 30 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। नीतीश कैबिनेट विस्तार में फिलहाल रत्नेश सादा को ही जगह मिली है इसके अलावा किसी नेता को इस कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं दी गई है। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाईटेड के सोनवर्षा विधायक रत्नेश सदा को  मंगलवार को पटना बुलाया गया। उसके बाद अब इनको मंत्री बनाया जा रहा है। नीतीश कुमार केतरफ से इनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दिया गया है। जदयू कोटे से एससी- एसटी विभाग का प्रभार उन्हें दिया जा सकता है। फिलहाल बिहार के राज्यपाल प्रदेश से बाहर है,अब उनके आगमन के बाद 16 जून को राजभवन में शपथ ग्रहण रखा गया है।


मालूम हो कि, रत्नेश सदा को मंत्री बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आज बैठक ललन सिंह के साथ हुई थी। जिसमें यह फैसला लिया गया। जेडीयू विधायक को एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर बुलाया गया है। यहां उनसे काफी लंबी बातचीत के बाद यह आज इनका नाम तय कर लिया गया है। इनके मंत्री बनाए जाने को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।  


बता दें कि 2020 में सोनवर्षा विधानसभा सुरक्षित सीट के जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर रत्नेश सदा ने चुनाव लड़ा था और कांग्रेस प्रत्याशी तरनी ऋषिदेव को 13 हजार 466 वोट से हराकर विधायक बने थे। रत्नेश सदा अभी जेडीयू के सचेतक है। जेडीयू कोटे से अभी नीतीश मंत्रिमंडल में दो दलित मंत्री हैं। जिनमें एक नीतीश के करीबी अशोक चौधरी है जबकि दूसरे सुनील कुमार हैं। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद अब सोनवर्षा विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाया जा रहा है। उन्हें संतोष सुमने के विभाग को दिया जा सकता है। ऐसा कर नीतीश कुमार दलितों के बीच अपनी जगह बनाना चाहते है।