ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

नीतीश कैबिनेट में बड़ा बदलाव, आलोक मेहता बने बिहार के नए शिक्षा मंत्री

नीतीश कैबिनेट में बड़ा बदलाव, आलोक मेहता बने बिहार के नए शिक्षा मंत्री

20-Jan-2024 09:41 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां नीतीश कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया गया है। राजद कोटे को 3 मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। मंत्री प्रो.चन्द्रशेखर से शिक्षा विभाग छीन लिया गया है। आलोक मेहता अब बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाये गये हैं। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। 


अक्सर विवादों में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है। इसके साथ ही दो अन्य मंत्रियों के विभाग को भी बदला गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विभाग को छीन लिया गया है। अब बिहार के नये शिक्षा मंत्री आलोक मेहता को बनाया गया है। आलोक मेहता को शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। 


वही प्रो. चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है। चंद्रशेखर अब गन्ना विकास विभाग देखेंगे। उन्हें गन्ना विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। वही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव को भूमि राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के 3 मंत्रियों के विभाग को बदल दिया गया है। आलोक मेहता बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाये गये हैं तो वही प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वही ललित यादव को आलोक मेहता के विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि ललित यादव अभी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री हैं। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।