बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Jul-2024 09:07 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी 18 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी लेकिन अब मीटिंग की तारीख बदल गई है। अब कैबिनेट की बैठक गुरुवार की जगह शुक्रवार 19 जुलाई को होगी। सीएम सचिवालय के कैबिनेट हॉल में सुबह साढ़े 11 बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है।
दरअसल, बिहार कैबिनेट की बैठक के लिए पहले मंगलवार का दिन निर्धारित था लेकिन अलग-अलग कारणों से मंगलवार की जगह कैबिनेट की बैठक किसी भी दिन बुलाई जाने लगी है। मंगलवार की जगह अब कैबिनेट की बैठक किसी भी दिन हो जाती है। आगामी 19 जुलाई यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
विधानसभा चुनाव से पहले राज्यभर में 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्धारित कर रखा है। किसी भी हाल में नीतीश अपने वादे को चुनाव से पहले पूरा कर लेना चाहते हैं।
सीएम नीतीश जनता से किए अपने वादों को पूरा करने के बाद ही चुनावी मैदान में लोगों के सामने जाकर वोट मांगने के पक्ष में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में बिहार में नौकरी पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। इससे पहले 12 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कुल 48 एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई थी।