बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
27-Mar-2023 08:59 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं। यह बैठक आज विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही स्थगित होने के बाद किया जाएगा। बैठक शाम 5.30 बजे शुरू होगी। इसमें कई एजेंडों पर मुहर लगने की बात कही जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि, अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी की है। नीतीश सरकार भी कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ाने पर फैसला ले सकती है।
आज की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज 5:30 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी। इस बैठक में भी शिक्षक नियोजन नियमावली पर सबकी नजर होगी। सातवें चरण के शिक्षक नियोजन के लिए कैबिनेट में शिक्षक नियोजन नियमावली पर मुहर लगना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कल कहा है कि, 3 लाख शिक्षकों की सरकार बहाली करेगी ऐसे में देखना है कि सरकार आज फैसला लेती है या नहीं।
इसके साथ ही आज के इस बैठक में राज्यकर्मी के डीए बढ़ाने पर फैसला होने के कयास लगाये जा रहे हैं। इससे पिछले कैबिनेट की बैठक में सरकार ने माननीयों के वेतन भत्ते सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया था, साथ ही 6000 दिव्यांग शिक्षकों की बहाली का भी फैसला लिया था। आज की कैबिनेट बैठक में राज्य के कर्मचारी और पेंशनभोगी कर्मी डीए बढ़ने की उम्मीद लगाए हुए हैं। देखना ये है कि नीतीश सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाती है या नहीं? या फिर कितना फीसदी डीए राज्य कर्मियों को देती है।
आपको बताते चलें कि, कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को करते रहे हैं। लेकिन आज सोमवार को यह बैठक हो रही है। विधानसभा के सत्र के दौरान कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग नहीं की जाती है। लेकिन कैबिनेट की बैठक में आज शिक्षक नियोजन के साथ नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार क्या कुछ फैसला लेती है उस पर जरूर सबकी नजर रहेगी। बैठक की तैयारी को लेकर संबंधित सभी विभागों को निर्देश दे दिया गया है।