अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Jan-2023 09:16 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र शुरू होने के पहले आज सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करेंगे। ये बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी। इस मीटिंग में बिहार विधानमंडल के बजट सत्र समेत कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है। यह बैठक लगभग 13 दिनों के बाद होने जा रहा है। इस बार के कैबिनेट बैठक के समय में भी बदलाव किया गया है। यह बैठक सुबह 11:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। इस बार काफी लबें अंतराल के बाद उनके कैबिनेट की बैठक हो रही है। सीएम नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट बैठक 13 जनवरी को हुई थी। इसके बाद अब आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गयी है। इसके बाद कल से सीएम को वापस से अपने समाधान यात्रा पर निकला है और 15 फरवरी तक लगातार इनकी यात्रा चलेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए आज यह कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी बजट सत्र समेत कई एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
समाधान यात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट की बैठक करेंगे. इस बैठक में भी कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर मुहर लग सकती है कैबिनेट की बैठक के समय में भी बदलाव किया गया है। अब 11:30 बजे से ही कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक को लेकर संबंधित विभाग को तैयारियों के लिए निर्देश दिया गया है।
आपको बताते चलें कि, अगले महीने बिहार विधानमंडल का बजट सत्र भी शुरू होना है। इस लिहाजा उस पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा भी कई एजेंडे पर कैबिनेट की स्वीकृति होगी। युवाओं को सरकार नौकरी और रोजगार पर भी मुहर लग सकती है। हालांकि, अंतिम रूप से कुछ डिसीजन होता है यह कैबिनेट की बैठक के बाद ही पता चलेगा।