पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
06-Jun-2023 08:01 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट बैठक मुख्य सचिवालय में बनें मीटिंग हॉल में बुलाई गई है। इस बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही मानसून सत्र को लेकर भी बड़ा फैसला हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत में सरकार मानसून सत्र बुला सकती है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे राज्यपाल से अनुमति लेने के बाद हैं तय किया जाएगा।
वहीं, आज कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पहले ही लेटर सभी संबंधित विभागों को जारी किया गया है। इस बैठक में कई विभागों के तरफ से युवाओं के लिए रोजगार को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है इस बात पर सब की नजर रहेगी।क्योंकि, राज्य सरकार के कई मंत्री खुले मंच से रोजगार देने की बात करते हैं और इस महागठबंधन सरकार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा भी किया है। इस लिहाजा आज के कैबिनेट बैठक में इस पर भी नजर होगी।
जानकारी हो कि, पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक में पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माण में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए इंडियन एअरपोर्ट अथॉरिटी के साथ एमओयू करने की स्वीकृति भी दी गई थी। सोमवार को ही यह एमओयू हो चुका है। इसके साथ एएनएम की बहाली परीक्षा के माध्यम से करने का बड़ा फैसला भी लिया गया था और मद्य निषेध के साथ कारा विभाग में 1400 से अधिक पदों पर बहाली करने का बड़ा फैसला लिया गया था। इसके साथ ही टीचर बहाली को लेकर भी मंजूरी मिली थी। इस बार भी सबकी नजर रहेगी कि सरकार नौकरी को लेकर क्या कुछ फैसला लेती है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहके की कैबिनेट बैठक में कुल 24 एजेंडे पर मुहर लगी थी। शराबबंदी कानून में एक बार फिर से संशोधन पर फैसला किया गया था। इसके बाद अब आज के बैठक में कितने एजेंडो पर मुहर लगाती है यह सबसे महत्पूर्ण रहने वाला है। इसके साथ ही मानसून सत्र को लेकर कौन सी तारीख तय की होती है यह भी महत्पूर्ण रहने वाला है।