बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
05-Jul-2022 06:20 PM
PATNA : मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं।
राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय पार्ट 2 की योजना के अंतर्गत सरकार ने 115 करोड़ 67 लाख रुपए की मंजूरी दी है। इस योजना का लाभ पटना नगर निगम के अलावे खगौल, दानापुर, फुलवारीशरीफ के साथ-साथ राजधानी के अन्य आसपास के इलाकों को मिलेगा।
इस योजना के तहत केचमेंट 9 के लिए सरकार ने 120 करोड़ 16 लाख की राशि को मंजूरी दी है। इसके निर्माण एजेंसी के तौर पर बुडको को जिम्मा दिया गया है। केचमेंट 7 के लिए एकसठ करोड़ 77 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। केचमेंट 2 के लिए 68 करोड़ 25 लाख की मंजूरी दी गई है। कैचमेंट 8 के लिए 59 करोड़ 11 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। केचमेंट 3 के लिए 112 करोड़ 89 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। केचमेंट 5 के लिए 116 करोड़ 9 लाख की मंजूरी दी गई है। केचमेंट 6 के लिए 45 करोड़ 66 लाख की मंजूरी दी गई है। कैचमेंट 1 के लिए 258 करोड़ 31 लाख की मंजूरी दी गई है।
सरकार ने बिहार परिवार न्यायालय संशोधन नियमावली 2022 को मंजूरी दे दी है साथ ही साथ बिहार फाइलेरिया नियंत्रण तकनीकी कर्मी संवर्ग संशोधन नियमावली 2022 को भी मंजूरी दी गई है इसके अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग शोध संवर्ग नियमावली 2016 को खत्म करते हुए 2022 की स्वीकृति का आदेश भी जारी किया गया है।