ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 14 एजेंडों पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 14 एजेंडों पर लगी मुहर

08-Mar-2022 07:47 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 


शराबबंदी कानून में संशोधन पर मुहर लगाई गयी है अब शराबबंदी कानून और सशक्त होगा। नीतीश सरकार ने आनन फानन में अपने शराबबंदी कानून में संशोधन कर दिया है। आज कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। सरकार अब इस संशोधन को विधानसभा-विधान परिषद में ले जायेगी और उसे पास करायेगी। 


मंगलवार की देर शाम पटना स्थित मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स को अपने संसाधन पर सरकार ला रही है। 


अब तक एक हजार से अधिक छात्र बिहार लौट चुके हैं। 64 छात्रों को बिहार लाने की कार्रवाई चल रही है। यूक्रेन से छात्रों को लाने के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृत किए गये हैं। यूक्रेन से लौटने वाले स्टूडेंट को खाने पीने, ठहरने आदि पर इसे खर्च किया जाएगा। आपदा प्रबंधन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। 


मसूर और चना की अधिप्राप्ति बिहार सरकार करेगी। चना 52 रुपये 30 पैसे और मसूर 55 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदारी होगी। रिकॉर्ड तोड़ धान की अधिप्राप्ति के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।